फरीदाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
निगम पार्षद, विधायक और केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की गई नारेबाजी।
नगर निगम वार्ड नंबर 28 के अंर्तगत आने वाले गांव बुढेना सरकारी स्कूल के सामने और मेन रास्ते में जलभराव की समस्या काे लेकर गांववालों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और निगम पार्षद नरेश नम्बरदार, विधायक नरेंद्र गुप्ता व केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने गांव को नरक बना दिया है। लोगों का गांव में आना जाना मुश्किल हो गया है। छात्राओं को पानी मे होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। लेकिन कोई देखने वाला नहीं है।

छात्राओं को स्कूल जाने में हो रही परेशानी
गांव के लोगों का कहना है कि यहां का 90 फीसदी वोट बीजेपी को जाता है। इस पार्टी को लोगों ने हमेशा पलकों पर बिठाया है लेकिन आसपास के क्षेत्र में सबसे बुरा हाल इसी गांव का है। यहां के सरकारी स्कूल में हमेशा गन्दा पानी भरा रहता। जिससे स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। स्कूल आते जाते समय बच्चे गंदे पानी मे गिर जाते हैं। लोगों ने कहा कि अगर समस्या का शीघ्र ही समाधान नहीं किया तो लोग विधायक नरेन्द्र गुप्ता व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के निवास के बाहर धरने पर बैठेंगे।
समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं
ग्रामीणों ने कहा कि इस समस्या के बारे में नगर निगम अफसरों, पार्षदों, विधायक व केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते रहे हैं लेकिन किसी ने समस्या को हल नहीं कराया। इसी कारण लोगाों को मजबूर होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शन में नहर पार विकास मोर्चा के ट्रस्टी दिनेश चंदीला, सदस्य विजयपाल, दिनेश चंदीला, एडवोकेट सतेंदर दुग्गल, दिनेश मास्टर, विनोद प्रधान, राजेश तंवर, शैली, पवन, सुभाष, जुबानी, राजबीर, प्रवीण, अजय, महेश, महकेश, तुलसी, शीशुपाल, विनोद चंदीला, अरूण भारतीय अध्य्क्ष नहरपार विकास मोर्चा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।