नई दिल्ली14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अभी तक इलेक्ट्रिक स्कूटर आग लगने की घटनाएं सामने आ रहीं थी, अब एक नई घटना टाटा की नेक्सन EV में आग लगने की सामने आई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें फायरब्रिगेड की टीम कार की आग बुझाते हुए नजर आ रही है। नेक्सन EV में आग की यह घटना मुंबई के वसई इलाके की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार मालिक ने इसे अपने ऑफिस में रेगुलर स्लो चार्जर से चार्जिंग पर लगाया था, उसके बाद जब वह इसे लेकर वहां से चले तो उन्हें कार में अजीब आवाज के साथ कार के इंस्ट्रूमेंट क्लस्ट में अलर्ट मिलने लगा। इसे देख कर वह कार को साइड में लगाकर बाहर निकल आए। इसके कुछ देर बाद ही कार में आग लग गई।
टाटा मोटर्स जांच में जुटी
टाटा ने घटना के हम इस घटना का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। जांच के बाद डिटेल शेयर की जाएंगी। हम अपने व्हीकल्स और उनके यूजर्स की सेफ्टी के लिए हैं। देश भर में लगभग 4 सालों में 30,000 से ज्यादा EVs ने कुल 10 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है, यह इस तरह की पहली घटना है।
नेक्सन EV में फुल चार्ज पर 312 किमी की रेंज
टाटा नेक्सन EV की बात करें तो ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इस इलेक्ट्रिक कार में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलती है। इसकी मोटर 129Bhp की पावर और 245Nm पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 312 किमी की रेंज देती है।
60 मिनट में हो जाती है चार्ज
इस इलेक्ट्रिक कार को DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके केवल 60 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। रेगुलर चार्जर से इसे 8 घंटे में 20 से 100% तक चार्ज कर सकते हैं।. Tata Motors ने हाल ही में भारत में Nexon EV Max भी लॉन्च किया है जिसमें एक बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो अधिक शक्ति और टॉर्क विकसित करता है, और एक बार चार्ज करने पर 437 किमी की रेंज देने का दावा किया जाता है।